Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Dec 2021 3:01 pm IST


टिकट बाद में, पहले ये बताओ कांग्रेस के लिए क्या किया?


कांग्रेस में टिकट दावेदारों की लगातार बढ़ती संख्या को देख अब संगठन ने भी शर्त रख दी है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर तय हुई प्रक्रिया के मुताबिक अब दावेदारों को बताना होगा कि पिछले पांच साल में संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने कितना काम किया। कितने लोगों को बतौर सदस्य पार्टी से जोड़ा। जिलाध्यक्ष के पास लिखित फार्म जमा करने के बाद संगठन ब्लाक पदाधिकारियों से इनके योगदान को क्रास चेक भी कराएगा। उसके बाद सही रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।