बागेश्वर: बागेश्वर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भराड़ी का कार्यकाल समाप्त होने पर भराड़ी इकाई को भंग कर दिया जाएगा। नई इकाई का शीघ्र चुनाव किया जाएगा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल कार्की ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नई इकाई के गठन तक वर्तमान अध्यक्ष षेर सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे।