Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 May 2023 4:06 pm IST


Summer Fashion Tips: अनीता हसनंदानी के इन आउटफिट्स आइडियाज से आप भी दिख सकती हैं स्टाइलिश


छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी जनि जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक कैरी  करती है और बेहद प्यारी लगती हैं। वह अपने आउटफिट्स और  फैशन से लोगों को बोर नहीं करती हैं।
आज आपको एक्ट्रेस के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप भी आप सकती हैं। अनीता हसनंदानी के इस स्टाइलिश लुक को अपनाकर आप भी खुद को आकर्षक बना सकती हैं।  पिच कलर के ड्रेस में अनीता हसनंदानी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हल्की ज्वेलरी भी कैरी की है। अगर आप भी किसी पार्टी या त्योहार में अलग दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को अपना सकती हैं।

येलो कलर के इस स्लिट ड्रेस में अनीता हसनंदानी गजब ढा रही हैं। इस ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने गले में चोकर पहना है। इस लुक में वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।   अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। अनीता हसनंदानी आप भी साड़ी लुक मेम आकर्षक लग सकती हैं।  
गर्मियों के सीजन में आमतौर पर लोग कंफर्टेबल और स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में  आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। आजकल कॉ-ऑर्ड सेट काफी चलन में भी हैं और ये स्टाइलिश भी खूब लगता है

इस व्हाइट कलर के सूट में अनीता हसनंदानी काफी खूबसूरत लग रही हैं। गर्मियों में आप भी व्हाइट कलर के लुक को ट्राई कर सकती हैं। 

इस तस्वीर में अनीता हसनंदानी ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ टॉप पहना हुआ है और बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। अगर आप भी स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो इस आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं।