Read in App


• Sat, 29 Jun 2024 3:51 pm IST


हरियाणा से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा


ऋषिकेश। रामझूला नाव घाट के पास गंगा नदी में एक युवक डूब गया। एसडीआरएफ द्वारा युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूब गया। रामझूला नाव घाट के पास की ही घटना है। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में सर्च अभियान चला रही है। घटनास्थल से बैराज तक अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम, नरेश  (35) पुत्र बलदेव सिंह उम्र  निवासी ग्राम करौंदा कलां थाना नरवाना, जिला जींद हरियाणा निवासी है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।