Read in App


• Wed, 21 Apr 2021 10:11 am IST


नगर की सड़कों पर स्कूटी दौड़ा रहे नाबालिक


पिथौरागढ़-नगर की सड़कों पर इन दिनों नाबालिग बच्चे तेज गति से स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को जानकारी होने बाद भी इन बच्चों के परिजनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार सुबह सैर पर निकले लोगों को दो स्कूटी सवार नाबालिग बच्चे स्टंट करते दिखे। सुबह की सैर पर निकले लोगों को स्कूटी चला रहे दो बच्चों ने डरा दिया। उनमें से एक 14-15 साल का किशोर तो कई बार हाथ छोड़कर स्कूटी चलाते देखा गया। तेज गति से स्कूटी चला रहे दोनों नाबालिग बच्चों ने कई चक्कर घंटाकरण से वरदानी मंदिर के लगाए। बच्चे दो बार चंडाक ट्रैकिंग रूट पर बनी पगडंडी पर भी स्कूटी दौड़ाते मिले। दोनों स्कूटी सवार किशोरों ने न तो हेलमेट ही पहना था और मुंह पर मास्क लगाया था।