Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 9:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

गूगल ने महिला कर्मियों से सालों किया भेदभाव, अब चुकाने होंगे इतने करोड़ रुपये मुआवजा


गूगल जैसी दिग्गज कंपनी ने महिलाकर्मियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया। जिसको लेकर गूगल पर कार्रवाई हुई है। दरअसल अमेरिका में महिला कर्मियों को समान काम के लिए पुरुषों से कम वेतन देने के एक मामले में करीब 920 करोड़ मुआवजा चुकाना होगा। 

गूगल ये मुआवजा करीब 15,500 महिला कर्मियों को देगा। ये महिलाएं गूगल के कैलिफोर्निया कार्यालय में सितंबर 2013 से 236 प्रकार के पदों पर तैनात थीं। और गूगल को हर महिलाकर्मी को औसतन 5.93 लाख रुपये देने होंगे। साथ ही गूगल ने तीन साल तक बाहरी विश्लेषकों से अपनी कर्मचारी वेतन नीति के स्वतंत्र मूल्यांकन की भी सहमति दी है। 

बता दें कि, गूगल पर तीन पूर्व महिला कर्मचारियों ने यह मुकदमा 2017 में किया था। बाद में और वादकारी इसमें शामिल हुए। उनका कहना था कि, गूगल समान के लिए पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले महिला कर्मचारियों को कम वेतन देता है। इसी पर हुए समझौते को अब सेन फ्रांसिस्को की वरिष्ठ अदालत प्रमाणित करेगी।इसी प्रकार के मुकदमे सॉफ्टवेयर कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल पर भी दायर हुए थे। लेकिन ओरेकेल का मुकदमा शुक्रवार को खारिज कर दिया गया।