केंद्र सरकार ने 2022-23 के लिए गन्ने के दाम में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। गन्ना किसानों को चीनी मिलें अब 305 रुपये प्रति क्विंटल का भाव देंगी।
सरकार ने बुधवार को की गयी कैबिनेट मीटिंग में 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया है। इसे 2022-23 के लिए बढ़ाया गया है। वहीं सरकार के इस फैसले से 5 करोड़ गन्ना किसानों को फायदा होगा। साथ ही गन्ना कारोबार से जुड़े 5 लाख कामगारों को भी फायदा होगा।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस पर फैसला लिया। सरकार की ओर से कहा गया है कि, 8 साल में एफआरपी में 34 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। चीनी की कीमतों में गिरावट को रोकने के लिए सरकार ने प्रति किलो चीनी की कीमत 31 रुपये निर्धारित किया है।