Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Dec 2021 4:57 pm IST


सर्दियों में दही खाना है नुकसानदायक? जानिए क्या कहता है साइंस


दही हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसे बढ़िया प्रोबायोटिक माना जाता है। प्रोबायोटिक हमारी आहारनाल में अच्छे बैक्टीरियाज बढ़ाते हैं, इनसे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। गर्मियों में तो दही, छाछ, लस्सी ये सब लोग जमकर पीते हैं। हालांकि कई लोगों का ऐसा मानना है कि सर्दी में दही नुकसान करता है। इसे खांसी और गला खराब होने की समस्या हो सकती है। जिन्हें दही पसंद है और खाने के साथ नियमित रूप से इसे खाते हैं उनके लिए सर्दियों में दही छोड़ना मुश्किल होता है। यहां जानें साइंस इस बारे में क्या सलाह देता है- 
साइंस के मुताबिक, दही प्रोबायोटिक है इसलिए आपकी इम्यूनिटी के लिए अच्छा है। इसमें कैल्शियम, विटामिन B12 और फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है। सर्दियों में हमारी बॉडी में कई तरह के इनफेक्शन जल्दी होते हैं इसलिए प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रखना भी जरूरी है। बेस्ट तरीका है कि ठंडा दही न खाएं। साथ ही अगर आपका पिछला अनुभव है कि दही से आपको गला खराब, खांसी या जुकाम जैसी दिक्कतें होती रही हैं तो दही न खाएं। दिन के समय, कम खट्टा और कमरे के तापमान पर रखा दही खाया जा सकता है बशर्ते आपको इससे एलर्जी न हो। कई बार दही से एलर्जी की वजह से भी खांसी, गला खराब होने जैसी शिकायत हो जाती हैं। जुकाम, खांसी में दही अवॉइड कर सकते हैं।