हिंदू धर्म में गाय को मां का रुप माना जाता है। गाय माता पूजनीय है। हिंदू धर्म में ऐसा मानते हैं कि गाय में देवताओं का वास है। गाय आपके जीवन में समृद्धि लाने का स्रोत है। गाय की पूजा-अर्चना और छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन में खुशहाली भर देते हैं। ऐसा माना गया है कि अगर आप रोज सुबह उठ कर गाय से जुड़े उपायों को करते हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। गाय माता की पूजा होती है। गाय और गाय से जुड़ी सभी चीजें बहुत पवित्र होती हैं। चाहे वो दूध, गौ मूत्र, गोबर सभी चीजें बेहद पवित्र हैं। इनको हम पूजा-हवन में भी शामिल करते हैं। गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास है। आप भी पवित्र गाय से जुड़ें ये उपाय अपनी जिंदगी में अपनाएं और अपने जीवन को खुशहाल बनाएं।
रोज करें गाय की पूजा
घर में सुबह बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं, ऐसा करना बेहद पुण्य का काम बताया गया है। नित्य सुबह स्नान करने के बाद गऊ माता की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। जो लोग गाय की पूजा करते हैं उनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और खूब धन-संपत्ति देती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय को नित्य नियम से चारा खिलाएं। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या पालक अथवा हरी सब्जी खिलाएं,अगर आप संकटों का सामना कर रहें हैं तो इससे बचाव होगा। गाय की पीठ को सहलाने से रोगों का नाश होता है। साथ ही आपकी सेहत को मजबूत करता है। ऐसा माना गया है कि 84 लाख योनियों का सफर करने के बाद आत्मा अंतिम योनि के रूप में गाय बनती है। गाय लाखों योनियों का वह पड़ाव है, जहां आत्मा विश्राम करके आगे की यात्रा शुरू करती है। ऐसे में हर सुबह गाय से जुड़े कुछ उपाय करने से आप अपने जीवन में सौभाग्य, सुख-समृद्धि ला सकते हैं। इसे अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल करें, आपको सफलता जरुर हासिल होगी।