कोरोना काल में दुपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री घट गई है। दुपहिया वाहनों की बिक्री जहां 40 फीसदी रह गई है। वहीं चौपहिया वाहन का भी महज 10 से 15 प्रतिशत ही कारोबार रह गया है। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों के एक हजार से पांच हजार तक रेट बढ़ गए हैं। हालाकिं अब दुपहिया और चौपहिया वाहनों के शोरूम खुल गए। कारोबारी मान रहे हैं कि एक तरफ पेट्रोल के बढ़ते दाम और दूसरी तरफ काम न होने की वजह से लोग वाहनों की खरीदारी करने से परहेज कर रहे हैं। पहले एक दिन में जहां 25 मोटर साइकिलों की खरीद होती थी। वो अब 10 तक सीमित रह गई है। जबकि हर महीने एक शोरूम से 10 से 12 कार की बिक्री हो जाती थी। लेकिन अब 3 से 4 कार ही महीने में बिक पा रही है।