Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 2:22 pm IST


रक्षा मंत्रालय में उठाई कैंट क्षेत्र व कर्मचारियों की समस्याएं


छावनी कर्मचारियों की समस्याओं और छावनियों के अन्य मामलों के निराकरण की को लेकर द कैंट बोर्ड कर्मचारी महासंघ ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छावनी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्ण सहयोग करने की बात कही। राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वर सिंह टनवाल के नेतृत्व में कर्मचारी शिष्टमंडल ने रक्षा महानिदेशक अजय कुमार शर्मा, अपर महानिदेशक सोनम यगडोल, दमन सिंह, विभा शर्मा, अन्य उच्च अधिकारियों से समस्त छावनी परिषदों के कर्मचारियों की समस्या के समाधान की दिशा में वार्ता की। शिष्टमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री भट्ट से रक्षा मंत्रालय में रुकी सैन्य संरक्षता की लगभग 200 करोड़ राशि के अनुदान को स्वीकृति देने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री टनवाल ने बताया की रक्षा मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने उच्चाधिकारियों तथा रक्षा मंत्री व राज्य रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।