Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 9:00 am IST


अरेवा की बैठक का आयोजन


चम्पावत: लोहाघाट में असम राइफल्स एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन (अरेवा) की बैठक का आयोजन किया गया। इस नई कार्यकारिणी के गठन पर सर्व सम्मति से प्रेम चौबे को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट में अध्यक्ष गंगादत्त चौबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके के लिए प्रेम चौबे अध्यक्ष, विक्रम सिंह तड़ागी उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र पाटनी सचिव, देव सिंह अधिकारी उप सचिव, शंकर दत्त जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रीतम राम, दिवान सिंह अधिकारी, गणेश सिंह पुजारी, भुवन चंद्र बिष्ट, दिवान सार्की को सदस्य चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की बात कही।