Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 12:22 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

2025 तक अंतरिक्ष यात्रि को चांद की सतह पर भेजने की तैयारी


चांद की सतह पर इंसानों को फिर से भेजने के अपने मिशन को नासा ने एक साल और बढ़ा दिया है। पहले 2024 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था, लेकिन मंगलवार को नासा प्रमुख ने जानकारी देते हुए कहा कि अब 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की सतह पर भेजने की तैयार की जा रही है।