Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 May 2023 4:00 am IST

अपराध

केरल : नवजात की हत्या मामले में MP के दंपती गिरफ्तार, शादी से पहले हुआ था बच्चे का जन्म इसलिए दे दी मौत...


केरल के कुंबुममेट्टू के शांतिपुरम में एक प्रवासी जोड़े ने शादी से पहले जन्म लेने पर लोकलाज के डर से मासूम को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में निवासी दंपत्ति यहां एसेटेट वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे थे। नवजात की हत्या मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि, मृत बच्चे की मां का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह फिलहाल पुलिस क निगरानी में है। 

पुलिस के कहा- "बच्चे का जन्म सुबह 12:30 बजे का बताया गया है। जिस घर में दंपत्ति रह रहे थे वहां के मकान मालिक को बच्चे के जन्म और मृत्यु की जानकारी सुबह साढ़े छह बजे मिली।" पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। दंपत्ति के खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।