Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 10:22 pm IST


नाग पंचमी पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने किया रूद्राभिषेक


नाग पूजन से दूर होता है कालसर्प दोष-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार। नाग पंचमी के अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रवण नाथ मठ स्थित श्री पशुपति नाथ महादेव का रुद्राभिषेक लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को अत्यन्त प्रिय सावन के महीने में आने वाला नाग पंचमी का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है।  इस अवसर पर दिगंबर रघुवन, महंत रवि पुरी, संदीप अग्रवाल, प्रतीक सूरी, सुन्दर राठौर आदि मौजूद रहे।