Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Oct 2021 7:00 am IST


चारधाम यात्रा 2021: 25 दिनों में यमुनोत्रीधाम पहुंचे 10 हजार से ज्यादा भक्त


उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण पर है। बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामी की यात्रा जारी रही। वहीं यमुनोत्रीधाम में पच्चीस दिनों मे दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां यमुना के दर्शन किए हैं। इनमें तीन हजार से अधिक महिलाएं और पांच सौ से अधिक बच्चे शामिल हैं। अभी धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में केवल तीन सप्ताह का समय बचा हुआ है।