Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 8:00 am IST


14353 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य



चम्पावत: चम्पावत जिले में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीका लगाया जाएगा। अभियान की शुरुआत सोमवार से होगी। पहले दिन 42 सेशन साइट में 4504 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 14353 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल ने बताया कि अभियान के पहले दिन चारों ब्लॉकों में 42 सेशन साइट बनाई गई हैं। इन केंद्रों में 4504 लोगों को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि चम्पावत ब्लॉक के पहाड़ी हिस्से में नौ सेशन साइट में 833 लोगों को टीका लगाया जाएगा। ये टीकाकरण एक सप्ताह तक चलेगा।