झारखंड के बोकारो में आज यानी सोमवार को एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार जवान की पहचान राजेश कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। यह घटना गोमिया थाना क्षेत्र के दनिया रेलवे स्टेशन के पास हुई है। फिलहाल अभी सीआरपीएफ जवान को रांची के मेडिकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।