सभी को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी महेनत की थी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्म राजू श्रीवास्तव की असल जिंदगी काफी संघर्षमय रहा। फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
![](https://www.hindi.awazthevoice.in/blog/wp-content/uploads/2022/08/295642645_760540838553238_8500288334548397031_n.jpg)
अपनी करियर को बनाने के लिए राजू श्रीवास्तव ने साल 1988 में मुंबई पहुंचे। जब तक उनके पास पैसे थे तब तक मुंबई में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन धीरे-धीरे पैसे खत्म हो गए। और राजू ने गुजारा चलाने के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया।
![](https://d3qcdw78qm4j9k.cloudfront.net/public/COURSE/LearnComedy/IMAGE/66f9d09f-7b79-4a3a-9b1d-4ef036334c8a.webp)
कहते हैं कि राजू श्रीवास्तव ने 50-50 रुपए में लोगों का हंसाया। और एक दिन ऐसा आया कि वह गजोधर भैया के नाम से मशहूर हो गएष राजू ने कई फिल्मों में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शोज और स्टेज शो भी किया।
बता दें कि, 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय राजू को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर गिर गए।
![](https://i0.wp.com/www.wikiblogon.in/wp-content/uploads/2022/08/2-6.webp)
जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। इसके बाद से ही राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर थे। 42 दिन से अस्पताल में भर्ती राजू की आज मौत हो गई।