Read in App


• Mon, 14 Jun 2021 8:59 am IST


उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश मंत्री अपने दो बेटों समेत गिरफ्तार, ये है आरोप


इस वक्त की बड़ी खबर भाजपा से है। बता दें कि भाजपा नेत्री को पुलिस ने उनके दोनों बेटों के साथ गिरफ्तार किया है। मामला के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का आरोप लगा है।जिसमे थाना क्लेमनटाउन पुलिस ने रीना गोयल सहित उनके दोनों बेटे को ग्रिफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।बता दे कि रेनू गोयल ने कोरोना से मृत्यु हुई देवेंद्र मित्तल और उनकी पत्नी सुशीला मित्तल की करोड़ो की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया।उसके बाद मृतक सुशीला के भाई सुरेश महाजन जो कि अमेरिका में रहते हैं उन्होंने मेल द्वारा थाना क्लेमनटाउन पुलिस को तहरीर दी थी।