Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Sep 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

अनिल कपूर के साथ यश चोपड़ा के घर के बाहर पहुंचे अनुपम खेर, किया संघर्ष के दिनों को याद


सोशल मीडिया पर अनिल कपूर और अनुपम खेर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों यश चोपड़ा के घर के बाहर नजर आ रहे हैं, साथ ही अपने संघर्ष के दिनों को याद कर रहे हैं।

दरअसल, अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम  पर वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'यश जी के घर के सामने- सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए अनिल कपूर और मैं यश चोपड़ा जी घर के सामने रुके और पुरानी यादें ताजा की और आशीर्वाद भी लिया।

हमारी (मेरी खासकर) जिंदगी में यश जी का बहुत बड़ा योगदान है। शुक्रिया सर जी आपके प्यार और आपके साथ बीते हुए लम्हों के लिए। सौभाग्य से आज चांदनी फिल्म ने 33 साल पूरे कर लिए हैं'। आपको बता दें कि, अनुपम खेर और अनिल कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।