Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Dec 2022 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

क्या पाकिस्तान और अमेरिका में फिर बढ़ेंगी नजदीकियां, सेना प्रमुख बनते ही असीम मुनीर ने खेला दांव


पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पदभार संभालते ही पाकिस्तान ने अमेरिका से रिश्ते सुधारने की पहल शुरु की। और दीर्घकाल तक संबंध और सहयोग जारी रखने की मंशा जताई है। 

मुनीर ने कहा कि, ये लोकतांत्रिक पाकिस्तान अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण है। लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख के रूप में कमान संभाली। मुनीर के नए पाक जनरल बनने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैराइन जीन-पियरे ने वॉशिंगटन में नियमित संवाददाता सम्मेलन में ये इच्छा जाहिर की।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पियरे ने कहा कि, अमेरिका पाकिस्तान के साथ दीर्घकालिक सहयोग को महत्व देता है। हम समृद्ध और लोकतांत्रिक पाकिस्तान को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। अमेरिका पाकिस्तान और क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ काम करते रहने का इच्छुक है।