Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 4:49 pm IST


जमीन के विवाद में हुई थी वीर सिंह की हत्या


रामनगर (नैनीताल)। मालधन गांव में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जमीनी विवाद की वजह से हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी वीर सिंह (45) पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बुधवार शाम वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी भी मौके पर ही थी। इस दौरान आरोपी खुद को बचाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। इस बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसी रात एसपी सिटी जगदीश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।