Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Jun 2023 3:27 pm IST


चूला -गबनी सड़क पर बिजली के खंबे बने मुसीबत


चमोली : विकासखंड के चूला-गबनी सड़क पर बिजली के खंबे और लाइन खतरे का सबब बने हैं। पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र भंडारी का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते कई खंबे और लाइन खतरे की जद में हैं। हालांकि निर्माणाधीन विभाग पीएमजीएसवाई ने ऊर्जा निगम को लाइन शिफ्ट करने के लिए तय धनराशि छह लाख से अधिक निगम को ट्रांसफर कर दी है। लेकिन छह माह बाद भी निगम ने लाइन शिफ्ट नहीं की गई। जिसके चलते यहां खंबे और लाइन खतरे का सबब बनी है। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीष कुमार का कहना है कि नई लाइन बनाने का सामान पहुंचने वाला है। जल्द नई लाइन बनाकर पुरानी लाइनें हटा दी जाएंगी।