Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Oct 2022 5:36 pm IST


गोपेश्वर के कई गांवो में रामलीला का आयोजन


मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी  गोपेश्वर के गांवों, कस्बों में रामलीला का आयोजन हो रहा है। सुदूर उर्गम घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता और संस्कृति धर्मी रघुवीर सिंह नेगी कहते हैं भारी ठंड के बाबजूद भी गांवों में रामलीला के आयोजन में ग्रामीणों में गजब का उत्साह है। दिन भर खेती बाड़ी का कार्य और रात्रि में सब मिलकर रामलीला के राम कार्य में जुटे हैं रघुवीर नेगी कहते है कि रागों, छंदों के सुरमय गायन, संवाद, हारमोनियम के संगीत, रोशनी पर यहां आयोजित रामलीला सिर्फ मंचन नहीं एक अनुष्ठान भी है। सामुहिकता का अनुष्ठान भी है। रामलीला के आयोजन के अनुभवी पुराने कलाकार, किशोर और बालिकाएं विभिन्न पात्रों के रूप में स्टेज पर राम कार्य में दिखतीं हैं।