Read in App


• Tue, 18 Jun 2024 4:47 pm IST


दो-दो योजनाओं के बाद भी एकेश्वर में पानी का संकट


पौड़ी( चौबटटाखाल ) । एकेश्वर ब्लाक के मुख्य बाजार सहित आस पास के गावों में पानी की आपूर्ति का संकट गहराता जा रहा है। मुख्य बाजार को जलापूर्ति के लिए दो-दो योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन इन दिनों दोनों पेयजल योजनाएं जलापूर्ति नहीं कर पा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद जदली ने बताया कि जल निगम की पटोटी योजना का लाभ मुख्य बाजार को नहीं मिल पा रहा है। इसकी सप्लाई बाजार क्षेत्र से काटकर गावों को कर दी गई है। वहीं नौगढ़ योजना पर पानी की आपूर्ति बहुत ही कम है।