Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Oct 2021 9:00 am IST


टिहरी में अंतरराष्ट्रीय अदरक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित


जनपद टिहरी गढ़वाल के अदरक को विश्वभर में पहचान मिलेगी। इसके लिए मुनिकीरेती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अदरक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पोखरी व चाका में आयोजित सम्मान समारोह के संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बात कही।पोखरी व चाका में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष पद पर वीर सिंह रावत को मनोनीत किए जाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया। सभी ने कैबिनेट मंत्री और मंडी अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।