Read in App


• Thu, 18 Feb 2021 7:41 am IST


शाबाश भुला: उत्तराखंड का बेटा बना ISRO में वैज्ञानिक


मुश्किलों पर जीत हासिल करने का हुनर यहां के युवा बखूबी जानते हैं। दूरस्थ गांवों में रहने वाले होनहार युवा साड़ी चुनौतियों पर जीत हासिल कर सफलता का आसमान छू लिया हैं।

रुद्रप्रयाग के रहने वाले अनुभव शुक्ला पहाड़ के ऐसे ही होनहार युवाओं में से एक हैं।

उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में वैज्ञानिक के तौर पर हुआ। अब अनुभव शुक्ला इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में वैज्ञानिक के तौर पर काम करने वाले हैं।

अनुभव शुक्ला के इसरो के लिए चयनित होने पर केदारघाटी में जश्न का माहौल छा गया है। घर पर बधाई देने वालों का भीड़  लगा गई है।