Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Feb 2022 4:22 pm IST


संत करेंगे गांधी की समाधि पर अनशन


महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी और स्वामी अमृतानंद गिरी ने कहा है कि 27 फरवरी से एक पदयात्रा दिल्ली महात्मा गांधी की समाधि तक जाएगी। यहां वे गांधी की समाधि में हिन्दुओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में संतों के साथ आमरण अनशन करेंगे। पददात्रा दिव्यांग संत योगी ज्ञाननाथ और संत कृष्णानंद के नेतृत्व में निकाली जाएगी। हिमाचल प्रदेश में 4 से 6 मार्च तक होने वाली धर्म संसद को स्थगित कर दिया गया है। कुछ दिनों से यति नरसिंहानंद जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर सर्वानंद घाट पर धरने पर बैठे हुए है।