Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Aug 2022 7:30 pm IST

ब्रेकिंग

सोनिया गांधी के PA पर दुष्‍कर्म का आरोप, पीड़िता बोली- केस वापस लेने को धमकाया जा रहा


नई दिल्‍ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव (PA) पर दो माह पूर्व दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोपी को बचाने और शिकायत वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है।

बता दें कि दिल्ली की एक दलित महिला ने सोनिया के PA पीपी माधवन के विरुद्ध नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले में 26 जून को उत्तम नगर थाने में FIR भी दर्ज की गई थी। उसका आरोप है कि नौकरी और शादी का झांसा देकर माधवन ने उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया।

माधवन ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, महिला की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में पीपी माधवन के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि, इन आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को तो जानते हैं, लेकिन उसके द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।