Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Mar 2023 11:30 am IST


जानिए होली पर कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम - कहां बारिश, कहां धूप ?


देहरादून : मौसम होली के बाद करवट बदल सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। होली के बाद मौसम करवट बदल सकता है।शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 29.6, 13.3
ऊधमसिंह नगर, 29.6, 10.3
मुक्तेश्वर, 21.2, 7.4
नई टिहरी, 22.3, 9.4