Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 9:03 am IST


मिशन-2022 के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल ने कसी कमर


उत्तराखंड क्रांतिदल ने मिशन-2022 के लिए कमर कस ली है। इसके लिए जखोली ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उनका कहना है कि भाजपा और कांग्रेस की कथनी-करनी से आम जनता को रूबरू कराएगी। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में मयाली में आयोजित ब्लॉक सम्मेलन में मिशन-2022 में जीत का संकल्प लिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने कहा कि उक्रांद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आमजन से संपर्क करना होगा।