Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Oct 2024 4:05 pm IST


यालय परिसर के पास शावकों के साथ दिखा गुलदार, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल


न्यायालय व तहसील परिसर के पास शुक्रवार को दिन-दहाड़े एक गुलदार दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार न्यायालय परिसर में झाड़ियों के बीच दुबक गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने न्यायालय परिसर में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी ललित मोहन नेगी बताया कि गुलदार दिखाई देने की सूचना के बाद न्यायालय परिसर के समीप एक पिंजरा लगा दिया है। बताया कि इससे पहले भी इसी जगह पर मादा गुलदार को शावकों के साथ देखा गया था। तब भी वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। इसके बाद गुलदार क्षेत्र में दिखाई नहीं दिया। वन क्षेत्राधिकारी नेगी ने बताया कि जंगल नजदीक होने के साथ-साथ झाड़ियां अधिक होने के कारण अक्सर यहां पर गुलदार दिखाई देता है।