Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Apr 2023 4:30 am IST

मनोरंजन

'The Kerala Story' का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा बवाल, आपस में भिड़े दो पक्ष


 एक्ट्रेस अदा शर्मा की नई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में 32000 महिलाओं के केरल से गायब होने और उन्हें लव जहाद में फंसाकर उनका शोषण करने की कहानी दिखाई गई है। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में दिखाई गईं घटनाएं साल 2018-19 के दर्मियां हुई थी। अब फिल्म का ट्रेलर आते ही इस  पर बवाल मच गया है।  दो पक्ष आपस में भिड़ते हुए नजर  आने लगे हैं।
एक पक्ष का मानना है कि फिल्म के जरिए हिंदू महिलाओं को झांसे में फंसाया गया। वहीं दूसरे पक्ष का मानना है कि इस फिल्म के जरिए एक विषेश धर्म की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग तो इसे साउथ में होने वाले चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बंगाली फिल्ममेकर सुदिप्तो सेन ने किया है। वैसे तो उन्होंने अपने करियर के दौरान बहुत कम फिल्में ही बनाई हैं लेकिन वे जो फिल्म भी बनाते हैं उसमें कुछ ना कुछ पॉलिटिकल एंगल जरूर होता है। इससे पहले साल 2006 में उन्होंने फिल्म 'द लास्ट मॉन्क'  बनाई थी।