Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Jun 2023 3:36 pm IST


उत्तरकाशी में व्यापारियों ने निकाला विशाल जुलूस


उत्तरकाशी के पुरोला में गत सप्ताह नाबालिग को भगा ले जाने की कोशिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर व्यापारियों ने समूची यमुनाघाटी के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर विशाल जुलूस निकाला। भारी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए।शनिवार को भी उत्तरकाशी पुरोला में मामले को लेकर लोगों का आक्रोश दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। व्यापारियों ने नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए समुदाय विशेष के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़ दिए। उन्होंने बाहरी लोगों का सत्यापन तेज करने, उनकी ओर से अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानें हटाने की मांग की। शुक्रवार को भी व्यापारियों ने नगरपालिका में बाहरी व्यापारियों की सही जानकारी न मिलने पर ईओ का घेराव किया।