Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Oct 2021 12:54 pm IST


लाश की नहीं हो पायी है पहचान


चातर चौक से दहमा गांव को जाने वाली सड़क के बगल के गड्ढे में सोमवार को सुबह की अज्ञात शव मिला था। अलौी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम पश्चात पहचान के लिए रखा था। तीसरे दिन भी शव की पहचान नहीं हो सकी। बताया जाता है कि जिस समय पुलिस शव को अपने कब्जे में ली उस समय दो तीन दिन पहले का शव दिखता था। आसपास के लोगों ने बताया कि एकांत सूनसान जगह देखकर किसी ने वाहर से शव को लाकर गड्ढे में छोड़ गया। सुबह शौच के निकले लोगों की नजर में ही शव आया था।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। प्रत्यक्षदर्शी लोगों की मानें तो चेहरे का रूपरेखा से कौन है उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। चर्चा में लोगों का मत है कि लोकल मीडिया ने भी इसकी पहचान के लिए कोई व्यवस्थित पहल नही कर पायी जिससे गांव-गांव में लोगों द्वारा इसकी चर्चा हो सके। बहरहाल प्रशासन ने अपने स्तर से जो प्रयास कर सकती थी। उसने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रावधान के अनुरूप शव का अंतिम संस्कार करने का समय पूरा हो चला है। उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है।