Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 2:15 pm IST

मनोरंजन

पोन्नियिन सेलवन I: नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय के लुक पर पति अभिषेक बच्चन हुए फिदा, देखें तस्वीर


बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन का अगली फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की मैग्नम ऑप्स पोन्नियिन सेलवन आने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को नए पोस्टर जारी किए, जिसमें एश्वर्या के पोस्टर को देख कर लोग उनकी खूबसूरती पर एक बार फिर से फिदा हो गए। लेकिन उन पर फिदा होने वालों में एक्ट्रेस के पति अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं।

फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पझुवूर की रानी नंदिनी की भूमिका निभाई है। उन्हें आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फन्ने खां (2018) में देखा गया था। उन्होंने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और इसे कैप्शन दिया प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! #PS1 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

लेकिन सिर्फ उनके फैंस ही नहीं हैं जो उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल दिल वाले इमोटिकॉन के साथ पोस्टर शेयर किया। देखें उनकी स्टोरी...