Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Nov 2021 8:30 am IST


जंगली सूअर ने किया महिला पर हमला


धुमाकोट के कसाना पल्ला गांव की महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला का सीएचसी नैनीडांडा में उपचार चल रहा है। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि कसाना पल्ला गांव की रोशन देवी 31 साल घास काटने के लिए गांव के नीचे गई थी। तभी महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी नैनीडांडा में भर्ती करवाया गया है।