Read in App


• Thu, 27 Jun 2024 5:27 pm IST


चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा की तैयारियां शुरू


कर्णप्रयाग। श्रीराज राजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 वर्षों के बाद होने वाली इस यात्रा के लिए समिति और ग्राम स्तर पर उपसमितियों का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि जल्द विभिन्न विभागों के साथ विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यात्रा सात सितंबर से शुरू होगी।बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में आठ से अधिक गांवों के लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को संरक्षक और हेमंत टकोला को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही देवेंद्र सिंह रावत को सचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी, मलक सिंह उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में सिमली, सैनू, जाख, सुदंरगांव, कोली, पुड़ियाणी तथा गैरोली गांवों से उपसमितियों का गठन किया गया। इस मौके पर मनोज पुंडीर, महिपाल लडोला, पुजारी प्रदीप गैरोला, बलवीर लडोला, मंगल सिंह, गोपाल सिंह, दयाल सिंह और देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।