रुद्रप्रयाग : जंगल में चारापत्ती के लिए गई फलई गांव की एक महिला पर गुरुवार को गुलदार ने हमला कर घालय कर दिया। महिला ने बहादुरी के साथ गुलदार से अपनी और बहू की भी जान बचाई। गुलदार के साथ संघर्ष में दोनों महिलाओं की जान बच गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को हर दिन की तरह फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सते सिंह राणा 32 वर्षीय बहू पूनम पत्नी केशर सिंह राणा के साथ रायड़ी और पावर प्रोजेक्ट के बीच लगे गांव के ही जंगल में चारापत्ती लेने गई। इसी बीच वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले पर जानकी देवी ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को भगाया। इस दौरान वह लहूलुहान हो गई। जानकी देवी ने दरांती से वार कर गुलदार को भी बुरी तरह से घायल कर दिया, किंतु गुलदार फिर भी वापस लौटकर हमला करता रहा। जानकारी देवी ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार गुलदार को भगा दिया। इस खूनी संघर्ष में जानकी देवी के सिर पर जगह-जगह चोट आई है और बड़ी मात्रा में खून बहा। उन्होंने अपने साथ ही अपनी बहू की भी जान बचाने में सफलता पाई।