Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Oct 2022 3:00 am IST

अपराध

पहले युवती से की दोस्ती, नौकरी दिलाने के बहाने बढ़ाई नजदीकियां, दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल


ग्रेटर फरीदाबाद में दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ डॉक्टर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया तो दूसरी तरफ वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी में युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ-साथ उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों को भेज दिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पीड़िता का कहना है कि, उसका पति से विवाद चल रहा है इसलिए वो कुछ समय से अलग रह रही थी। चार माह पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि, युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।