हृदय के लिए काफी खतरनाक है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल धमनियों में संकुचन का कारण बनता है जिससे रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के उपायों को प्रयोग में लाकर हृदय रोगों के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सबसे पहले आपको कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के लक्षणों के बारे में जानना होगा। अक्सर हाथ, नाक और घुटने में होने वाले बदलाव के आधार पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का पता लगाया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल के क्या लक्षण होते हैं?