Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Dec 2021 1:51 pm IST

नेशनल

ग्राम प्रधान ने सबके सामने दलित को जूते से पीटा


सरोजिनी नगर के नटकुर गांव में ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने एक दलित युवक की अफसरों के सामने ही जूते से जमकर पिटाई कर दी। उसे गालियां देते हुए धमकाया भी गया। गांव के कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक शिकायत करने सरोजनी नगर थाने पहुंचा मगर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के नटकुर गांव में शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम एक कुएं की नपाई करने गई थी। गांव निवासी विनोद पासी उर्फ कट्टा कुएं को अपना बता रहा था जबकि ग्राम प्रधान पवन सिंह इसे अपना बताकर नपाई करा रहे थे। विनोद भी राजस्व टीम के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचा।ग्रामीणों के मुताबिक विनोद जैसे ही अफसरों के सामने पहुंचा प्रधान पवन सिंह और उसका भाई विनय सिंह उसे गालियां देने लगे। विनोद ने विरोध जताया तो पवन सिंह ने जूता निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी।