Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Apr 2022 11:19 am IST

राजनीति

कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल, पार्टी ने बताया "अवसरवादी"


चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने के निर्णय के बाद दूसरे दलों के नेताओं का पालाबदल उफान पर है। बृहस्पतिवार को दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं समेत 10 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो गए हैं।भाजपा में शामिल होने वालों में इस साल फरवरी में हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी करने वाले दो नेता युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी और सेवादल प्रदेश मंत्री हरगोविंद बोहरा भी शामिल हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा गुरुंग भी भाजपा में शामिल हुईं। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने दल बदल कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को अवसरवादी बताया है। वहीं पिछले सप्ताह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी भी कांग्रेस से नाता तोड़ चुके हैं। हालांकि अभी वे किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।