Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Sep 2021 6:30 am IST


आम आदमी पार्टी को झटका, पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा का दावा है कि पार्टी में 80 से करीब कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पदाधिकारी को पार्टी में शामिल कराया।