Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Oct 2021 11:28 am IST


कब होगी सिडकुल घोटाले की जांच पूरी?


उत्तराखंड औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) घोटाले की जांच पूरी नही हो पा रही है। शासन की ओर से गढ़वाल रेंज के आइजी की देखरेख में 2018 में एसआइटी बनाई थी। तब से अब तक चार अधिकारी बदल गए हैं, लेकिन घोटाले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। दरअसल, वर्ष 2012 से 2017 के बीच सिडकुल की ओर से विभिन्न जनपदों में निर्माण कार्य कराए गए। लेकिन यूपीआरएनएन का आडिट कराए जाने पर काफी अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग, वेतन निर्धारण व विभिन्न पदों पर भर्ती में गड़बडिय़ां सामने आई थी।