Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Jul 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे नीना गुप्ता: दिग्गज अभिनेत्री की लेटेस्ट फिल्मों और वेब सिरीज पर डालें एक नजर...


एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज 64 साल की हो गईं। नीना अपने बोल्ड और पॉवुरफुल किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और पैरेलल और मेनस्ट्रीम के सिनेमा दोनों में सफलतापूर्वक काम किया। 30 साल के अपने सफल करियर में, उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए थे लेकिन वे उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जिन्हें अपने करियर की दूसरी पारी में सफलता मिली।

उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कौन सी हैं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में और वेब सिरीज:

अलविदा

नीना गुप्ता स्टारर अलविदा विकास बहल की ओर से निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, भास्कर प्रजापति के रूप में और रश्मिका मंदाना नीति प्रजापति के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में नीना गुप्ता उनकी मां का किरदार निभाती नजर आएंगी।

उंचाई

ये सूरज बड़जात्या की ओर से निर्देशित आने वाली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के कलाकारों में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी सहायक भूमिकाएं निभा रहे हैं। उंचाई इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शिव शास्त्री बलबोआ

अजयन वेणुगोपालन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भी सितंबर 2022 में रिलीज होने जा रही है।

 छत्रसाल

ऐतिहासिक वेब सीरीज, महाराजा छत्रसाल के जीवन पर आधारित थी जिन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसका निर्देशन अनादि चतुर्वेदी ने किया था। नीना गुप्ता ने कथावाचक की भूमिका निभाई। शो का प्रीमियर और प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर हुआ।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

यह दूसरी बार था, जब नीना ने आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक समलैंगिक जोड़े की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने माता-पिता को अपने रिश्ते के बारे में समझाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोम-कॉम का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया था और इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने कलर येलो प्रोडक्शंस और टी सीरीज के बैनर तले किया था।