Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Feb 2023 5:00 pm IST


उत्तराखंड : घर के पास खेल रहा था चार वर्षीय मासूम, अचानक बंदर ने बोला हमला


बेरीनाग : पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में तहसील क्षेत्र के कांडे किरौली में बंदर ने हमला कर एक चार वर्षीय बच्चे का कान काटकर अलग कर दिया।बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घटनाओं के बाद भी बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को कोई पहल नहीं होने से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। कांडे किरौली निवासी सुरेश सिंह कार्की का चार वर्षीय पुत्र शिवांशु घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक बंदर ने बच्चे पर हमला बोल दिया। बच्चे का बायां कान बंदर ने काटकर अलग कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन बाहर आए। स्वजनों ने डंडे फटकार बंदर को खदेड़ा। स्वजन लहूलुहान हालत में शिवांशु को एक निजी अस्पताल में लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रभा पंत ने बताया कि कांडे किरौली में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है।बंदर पूर्व में भी कई महिलाओं और बुजुर्गों को घायल कर चुके हैं। उन्होंने बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जल्द इस मामले में पहल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।