Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 8:00 am IST


तीन दशकों बाद बनने जा रहा अद्भुत संयोग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत


वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि देव 30 साल बाद इस समय कुंभ राशि में संंचरण कर रहे हैं और 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए ज्योतिष में इस युति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस युति के बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।  

मेष राशि 
इस राशि के जातकों के लिए शनि और बुध ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें भाव में बन रही है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही  पूर्व में किए काम का भी इनको इस समय लाभ मिल सकता है। आपको आर्थिक मामलों में और कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। वहीं कारोबारियों की इस अवधि में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

वृष राशि 
शनि और बुध की युति वृष राशि के जातकों को कॅरियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए यह अवधि काम- कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति की बात चल सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए यह अवधि शुभ सिद्ध हो सकती है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में विस्तार के भी योग हैं। इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उनके साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

मिथुन राशि 
इस राशि के जातकों के लिए बुध और शनि की युति सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपके भाग्य स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। वहीं आपको नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। छात्रों के लिए यह अवधि शुभ सिद्ध हो सकती है। मतलब जिन छात्रों का इस समय इंंटरव्यू हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं।