Read in App


• Sat, 12 Jun 2021 6:51 pm IST


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


रुद्रप्रयाग-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में मयाली पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर केन्द्र एवं राज्य सरकार से पैट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट के आवाहन पर धरना प्रदर्शन में चैन सिंह पंवार जिला महामंत्री,शर्मा लाल जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग,हयात सिंह राणा,धर्मपाल रावत,देवेश्वरी देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष मयाली,कुंदी लाल,महाबीर पंवार,नरेंद्र चौहान,नरेंद्र मेवाड़,राजेन्द्र कुंवर,दुलब सिंह रावत,ग्रीस नेगी,विक्रम नेगी,लक्ष्मण रावत,धर्मानंद भट्ट,अनिल भट्ट,प्रकाश पंवार,त्रेपन भंडारी,हरीश काला, त्रिभुवन नेगी,गोंवन्दि लाल आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।